कोंच- नगर मुहल्ला गोखले नगर निवासी रानी पत्नि राजेश ने कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह बीती रात समय करीब 7:30 अपने घर पर अकेली थी बकरी को दवा खिला रही थी तभी परिवार के छोटू बोला तुम्हरी बकरी को मैने मारा है तो रानी ने मारने का कारण पूछा तो वह आगबबूला हो गया और छोटू, रामलखन,अनीता आदि लोग लाठी ,बैट आदि लेकर आये और रानी को गाली गलौच व् मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गयी ।
उक्त लोग ऐलानिया धमकी देते हुए भाग गए।रानी ने उक्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की।
