कोंच- कुठोन्द में जहरीला पदार्थ खाने से 70 भेड़ो की मौत, घमूरी पास 2 मोटर साइकिलें आपस में भिड़ी, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

जालौन तहसील के ग्राम कुठौंद में विषाक्त पदार्थ खाने से लगभग 70 भेड़ों की हुई मौत। संतराम पाल ने बताया कि उसकी भेड़े हर रोज की तरह बाड़ा में थी तभी अज्ञात लोगो द्वारा जहरीला पदार्ध डाल दिया जिसे भेड़ो ने खा लिया जिससे भेड़ो की मौत हो गयी।सन्तराम का नुकशान करीब 7 लाख रूपये का हुआ और संतराम पाल के पास 100 भेडे थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ कुठौंद थाने में तहरीर दे दी । सूचना मिलते ही पशुचिकित्सा अधिकारी व् थाना पुलिस मौके पर पहुच गये और मामले की जाँच करने में जुट गए।
मोटर साइकिल एक्टिवा आमने सामने भिड़ी

कोंच- कैलिया रोड ग्राम घमूरी पास सामने 2 मोटर साइकिलें आपस में भिड़ी।
जानकारी के मुताविक बीती रात करीब 7 बजे राजा 28 वर्ष पुत्र रामू व माँ शीला एवं बहिन निशा 18 वर्ष को लेकर ग्राम देवगांव से कोंच आ रहा था तभी कोंच तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक्टिबा सवार दो युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटर साईकिल सवार रोड पर गिर गए जिससे वह लोग घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायलो को कोंच प्राइवेट नर्सिंग होम में लाया गया जहा डॉक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए कोंच से रिफर कर दिया गया। एक्टिवा सहित 2 लोगो को देवगांव के पास लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए रजत पुत्र रामप्रकाश निवासी इंद्रानगर ,हिमांशु पुत्र अवधेश तुलसी नगर उरई का बताया और वह ग्राम सलैया शादी समारोह में जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *