नई दिल्ली 18 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की । उन्होंने विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ के पवित्र मंदिर में काफी देर तक साधना की । उसके बाद पुजारी ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाई । मंदिर की पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से कामकाज और चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली
पीएम मोदी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. गुरुड़चट्टी में साधना के बाद यह पहला मौका है जब मोदी केदारनाथ में ध्यान करेंगे. ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11,700 फीट है. जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12,250 फीट है.
