झांसी। कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तलाशी के दौरान असलहा बरामद हुए। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।
पुलिस को पता चला कि लार्ड महाकालेश्वर के पास दो संदिग्ध युवक है। सूचना को गम्भीरता से लेेते हुए पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंची और उक्त दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर के एक-एक तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। युवकों को थाने लाया गया।
पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम सौरभ यादव निवासी पचार और गौरव निवासी पहाड़ी चिरगांव बताया। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
