Headlines

कोंच-मानसिक रूप से परेशान मजदूर ने कुए में लगायी छलांग,मौत, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

जालौन। मानसिक रूप से परेशान मजदूर ने कुंए में कूदकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कुंए से निकलवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टामाॅर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी संतोष कुमार (50) पुत्र गोरेलाल मजदूरी का काम करता था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। इसी के चलते वह नशे का भी आदी हो गया था। शनिवार की दोपहर वह अचानक घर से बाहर निकला और गांव के बाहर बने कुंए की ओर चल दिया। कुंए के पास पहुंचकर वह अचानक कुंए में कूद गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। जहां लोगों ने उसके शव को कुंए में देखा। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को संतोष के शव का कुंए से बाहर निकलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अधिक गहरे कुंए में कोई उतरने को तैयार नहीं था। लेकिन जैसे तैसे करके पुलिस ने एक युवक को तैयार करके उसकी मदद से संतोष के शव को कुंए से बाहर निकलवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *