जोल्हूपुर (जालौन) कालपी नगर के एक मुहल्ले मे घर के अंदर हमला तथा छेड़खानी करने की घटना को लेकर पीड़िता के द्वारा कोतवाली में एक महिला सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।इलाकाई पुलिस विवेचना करने मे जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा कालपी के मुहल्ला हैदरीपुरा निवासिनी वादिनी ने आरोप लगाते हुये बताया कि आरोपियों गौरव, सौरभ निगम, गोविंद पुत्रगण गोपाल तथा गोपाल की पत्नी ने एक राय होकर वादिनी के ऊपर हमला कर दिया। एक आरोपी ने तमंचे की वट से सिर में हमला कर दिया। वादिनी का भाई एवं पिता जब बचाने आये तो आरोपियों ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामले को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
