कोंच (जालौन)। नगर में गौवंश हत्या पर रोक लगाने वाले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. अशोक शुक्ला की 15वीं पुण्यतिथि पर आज रविवार को नदीगाँव रोड स्थित अशोका पैलेस सभागार में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने स्व. शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्वान्जली देते हुये उनके कार्यो को याद किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मिजाजीलाल निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित
श्रद्वान्जली सभा में क्षेत्रीय भाजपा सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, जिला
पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन छुन्ना पालिकाध्यक्ष
प्रतिनिधि आनन्द अग्रवाल, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, कांग्रेस
जिलाध्यक्ष चौ.श्याम सुन्दर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। वहीं
हाजी नसरूल्ला, प्रभुदयाल गौतम, कढोरेलाल यादव, मुहम्मद अहमद, शाह आशि अली, मनोज दूरवार, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता आदि मंचासीन रहे। कवि वीरेन्द्र त्रिपाठी, मन्नू पेंटर, रामकृष्ण वर्मा, नरोत्तम स्वर्णकार ने स्व.शुक्ला को याद करते हुये भावनाओं से परिपूर्ण गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की आंखे नम कर दीं। सभा में उपस्थित लोगों के बीच बोलते हुये सांसद श्री वर्मा ने कहा कि नगर में चरम पर की जा रही है गौहत्या को रोकने का साहस भरा कार्य स्व.अशोक शुक्ला ने किया था साथ ही उनके कार्यकाल में पालिका द्वारा कराये गये विकास कार्य गुणवत्ता युक्त रहे
एवं उनकी ईमानदारी के वह हमेशा कायल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री निरंजन ने कहा कि स्व.शुक्ला के अच्छे कार्य आगे बढ़ाये जायें। उन्होंने कहा कि स्व. शुक्ला छात्र जीवन से ही साहसी व कुशल नेतृत्व के धनी थे जिन से हम सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिये। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने स्व.शुक्ला को दृढ़ संकल्प का धनी व्यक्ति बताते हुये उन्हें गौवंश रक्षक कहा। वहीं शेष अन्य मंचासीन अतिथि ने स्व.शुक्ला को श्रद्वान्जली अर्पित करते हुये कहा कि स्व.शुक्ला को नगर के विकास पुरूष की संज्ञा देना अतिश्योक्ति नहीं होगा क्योंकि उन्होंने नगर का नाम समूचे प्रदेश में रोशन किया है।श्रद्वान्जली सभा में पूर्व बार संघ अध्यक्ष सन्तलाल अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री,कमलेश चौपड़ा एड., लालप्रताप सिंह, डा.एलआर श्रीवास्तव,
अनिल बैद, प्रियाशरण नगाइच, राजीव रेजा, सुशील दूरवार, नरोत्तम सभासद अमित यादव, मुहम्मद जाहिद, विशाल गिरवासिया, रविकान्त कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सलोनिया, अनिल पटैरिया, प्रतिनिधि बादाम कुशवाहा, रणजीत यादव, सुल्तान राइन, सुनीलकान्त तिवारी, ललिया पुरोहित, काजी मुईनउद्दीन, देवेन्द्र द्विवेदी, इन्द्रजीत चतुर्वेदी, राहुल तलवाड़, नवल जाटव, आनन्द दुवे, आनन्द सेठ, भवानीशंकर लोहिया, राघवेन्द्र तिवारी, हरिशचन्द्र
तिवारी, जितेन्द्र राय, पुरूषोत्तम गौतम, अरविन्द भाटी, राजेन्द्र दुवे,
चन्द्रप्रकाश रावत, विक्रम तोमर, अनिरूद्व मिश्रा, जितेन्द्र पाण्डे एड.,
ओमप्रकाश कौशिक एड., रामप्रकाश यादव, अभिषेक रिछारिया पुन्नी आदि उपस्थित रहे। वहीं स्व.अशोक शुक्ला के छोटे भाई कांग्रेस नेता प्रमोद शुक्ला, विक्कू शुक्ला, गोविन्द शुक्ला, शेखर शुक्ला, गोपाल शुक्ला, शुभ, शौर्य शुक्ला, पूर्व बार संघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने आगन्तुक सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन डा.मृदुल दांतरे ने किया।
मेधावी प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व.अशोक शुक्ला की 15वीं पुण्य तिथि
के अवसर पर शनिवार को अशोका पैलेस में नगर सहित तहसील क्षेत्र के समस्त
इण्टर कॉलेजों में इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालीं सभी छात्राओं को अशोक
शुक्ला महिला महाविद्यालय द्वारा स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर
सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, जिला पंचायत
अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी
ने एसटीके बालिका इण्टर कॉलेज की छात्रा संचिका अग्रवाल, सुरभि पटेल,
समरीन निशा, सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्रा नैना गुप्ता,
अनुष्का पाण्डे, जया, नाथूराम पुरोहित बालिका इण्टर कॉलेज की छात्रा
शीतल, सूबिया नाज, बबीता, कमला नेहरू बालिका इण्टर कॉलेज की छात्रा निशा बरार, कृपादेवी, नीमा, अमरचन्द्र महेश्वरी इण्टर कॉलेज की छात्रा अरविया
सिद्दीकी, दिव्या सूर्यवंशी, राखी, सेठ बृन्दावन इण्टर कॉलेज की छात्रा
करीना वर्मा, दीक्षा प्रजापति, नेहा श्रीवास, एसआरपी इण्टर कॉलेज टे्रड की छात्रा प्राची, तंजीम फातिमा, नन्दनी, एसआरपी इण्टर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा, पिंकी, शबनूर, पं.रामस्वरूप रावत इण्टर कॉलेज की छात्रा हर्षा पटेल, गायित्री, अनुष्का रावत, परहंस इण्टर कॉलेज देवगाँव की छात्रा साक्षी, साजिया, बुशरा, जनता इण्टर कॉलेज अखनीबा की छात्रा किरन सिंह,
सौम्या पटन्ेल, वर्षा, काजल, एनआरएस इण्टर कॉलेज कैलिया की छात्रा निशा, प्रतीक्षा, शिवानी, इण्टर कॉलेज सिमिरिया की छात्रा दीपिका, माया, नैन्सी, इण्टर कॉलेज हरदोई गूजर की छात्रा सोनम यादव, अंकिता, साधना,
सदगुरूधाम इण्टर कॉलेज चाँदनी की छात्रा शिवानी, प्रियांशी, रागिनी,
अभिमन्यु इण्टर कॉलेज कैलाशनगर की छात्रा विशाखा, रिंकी, भूमिजा, महावीर इण्टर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी, आकांक्षा, साक्षी राठौर को क्रमश: विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर
स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अरविन्द यादव, उपप्राचार्य डा.नीता रेजा, कोर्डीनेटर अभिषेक रिछारिया पुन्नी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, गौरव श्रीवास्तव, प्रतीक सोनी,
नौशाद अहमद, निधि मिश्रा, शबाना वानो, महिमा आदि मौजूद रहीं।
