झाँसी। मोंठ थाना क्षेत्र में नहाते समय बेतवा नदी में एक युवक डूब गया, जिससे वहां हड़कम्प मच गया। मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
एरच थानान्तर्गत ग्राम करगुवां निवासी 19 प्रशांत यादव रिश्तेदारी में मोंठ थानान्तर्गत ग्राम भैयोरा गया हुआ था। जहां आज वह साथियो के साथ मिलकर भैयोरा घाट पर नहाने गया हुआ था।
अचानक फिसलकर वह बेतवा नदी में डूब गया। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर नदी में डूबे युवक की तलाश शुरु कर दी। घंटों मशक्कत के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
युवक की तलाश जारी है। लोग गुस्से में है।
