Headlines

बीजेपी 250 पर सिमटती, उस हालात में सशर्त समर्थन देते- जगन मोहन रेड्डी

नई दिल्ली 26 मई। वायआरएस कांग्रेश के जगन मोहन रेड्डी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि सरकार बीजेपी की है । अमित शाह भारत के दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं । यही कारण है कि उन्होंने राज्य की भलाई के लिए देश के नंबर वन और नंबर दो शक्तिशाली व्यक्ति से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली आने के पीछे का कारण उन्हें राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी देना और उनके समर्थन मांगना है।

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि अगर बीजेपी 250 तक सिमट जाती तो हालात अलग होते। हम फिर विशेष राज्य का दर्जा देने की लिखित शर्त पर समर्थन करते। अब बीजेपी के पास बहुमत है, फिर भी हम विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाते रहेंगे।

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जगन मोहन रेड्डी के साथ हुई मुलाकात के बारे में कहा कि जगनमोहन से मुलाकात बेहद अच्छी रही उनसे राज्य के बारे में चर्चा हुई । हम ने आश्वासन दिया कि राज्य की हर संभव मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *