कोंच- झाँसी हाइवे ग्राम जखोली के पास गैस टेंकर यूं पी 17 टी 9078 अनियंत्रित होकर पलट गया था पलटने से गैस टैंकर से लीकेज हो रही थी आपको बता दे की मौके पर 2 फायर सर्विस की गाडी, 4 पानी के टैंकर लगातार टैकर को ठंडा करने में लगे हुए थे प्रशासन की सक्रियता से बड़ी घटना होने से तली और मिली जानकारी के मुताविक टेंकर बुना विजयपुर से लखनऊ जा रहा था ड्राइबर हरेंद्र गुप्ता पुत्र पूरन सिंह निवासी कुशीनगर बाल बाल बच गया था ।टैकर उठाने में 7 घण्टे लगातार रेस्क्यू में 3 क्रेन मशीनों की मदद से सफलता मिली ।जैसे ही टेंकर सुरक्षित खड़ा हुआ तो जिले से लेकर स्थानीय प्रशासन ने चेन की साँस ली ।
मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ,अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह,एसडीएम गुलाब सिंह,क्षेत्राधिकारी शीशराम सिंह,अग्नि शमन सीओ रामराजा यादव,उमेश चंद्र ,प्रधान जखोली कृष्ण कुमार आदि लोग सहयोग में लगे हुए थे। आपको बता दे सन 2012 में जखोली में एक छोटा सिलेंडर फटा था जिसमे 14 लोगों की मौत हुई थी जिससे गांव बालो में दहशत का माहौल बना हुआ था।
