नई दिल्ली 2 जून । लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समीक्षा में कड़े तेवर दिखाते हुए कई प्रभारियों की छुट्टी कर दी। मायावती ने कई फैसले लिए हैं । उन्होंने उत्तराखंड बिहार राजस्थान झारखंड गुजरात और उड़ीसा के राज्य प्रभारी ओं को हटा दिया है। उत्तर प्रदेश के बारे में मायावती सोमवार को फैसला लेंगी।
वहीं, कई राज्यों के प्रभारियों को हटाने के अलावा बसपा अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के बसपा अध्यक्षों को भी हटा दिया है. यूपी बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से उत्तराखंड प्रभारी का चार्ज छीनकर एमएल तोमर को उत्तराखंड का नया बसपा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि राजस्थान के प्रभारी मुनकाद अली को हटाकर रामजी गौतम और धर्मवीर अशोक को प्रभारी बनाया गया है।
