झाँसी। जेसीआई झांसी ग्रेटर के तत्वावधान में अध्यक्ष के के बजाज एवं जे जे अध्यक्ष प्रनन दासानी की संयुक्त अध्यक्षता एवं चार्टर अध्यक्ष जेसी विजय अग्रवाल के सानिध्य में जेसीआई झांसी ग्रेटर द्वारा दिनांक २ एवं ३ जून को दो ,दिवसीय (2 एवं 3 जून)फ्री फिजियोथेरेपी एवं साइको थेरेपी कैंप की शुरुआत की गई,जिसका समापन 3 जून को सांय 7 बजे होगा।
उक्त कैम्प में कमर, गर्दन ,जोड़ों का दर्द, लकवा, मानसिक विकार, भय, आे. सी. डी., आटिज्म, ए. डी. एच. डी., लगाव, निराशा, एवं नशा मुक्ति आदि समस्याओं के लिए निःशुल्ज चेकअप किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रेखा राठौर जी ने भी कैम्प का लाभ उठाया।
साथ ही जे जे वीक इंद्रधनुष के तहत द्वितीय दिन जॉय ऑफ गिविंग डे* पर मलिन बस्ती के गरीब बच्चों को तपती गर्मी से कुछ राहत पहुंचाने के लिए आइस्क्रीम बांटी गई।
बच्चो को चेहरे पर आइस्क्रीम को देखकर खुशी की को लहर दिखी, उससे जो सुकून मिला उससे सभी के मन प्रसन्न हुए।
उक्त कार्यक्रम में जेसीलिट करन ,तनिष्का, दिव्यांश,जेसीरिट हिना पमनानी,पूजा चौधरी,नीतू पटवा,राधिका बजाज, कल्पना मोदी, दिव्या अग्रवाल,मधु अग्रवाल, कशिश चंद्रानी , ममता दासानी,जेसी विजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजय मोदी, अमर बजाज,दिलीप दासानी,अनिल पमनानी,शैलेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप दासानी द्वारा एवं सचिव राकेश अग्रवाल व जे जे विंग सचिव जय पमनानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
