मॉनसून ने केरल में दस्तक दी, जोरदार बारिश शुरु

नई दिल्ली 8 जून।। लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार की दोपहर उस समय राहत मिली जब मॉनसून ने केरल में दस्तक दी।। इसके साथ ही केरल में जोरदार बारिश शुरु हो गई है माना जा रहा है कि मानसून देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंचेगा

इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि केरल में अगले 24 घंटे के अंदर मानसूनी बारिश होगी। इसके दो दिन बाद उत्तर पूर्व में मानसून दस्तक देगा। आईएमडी प्रमुख डी शिवानंद पई ने कहा कि दक्षिण से लेकर उत्तर भारत में मानसून पांच से सात दिनों की देरी से पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *