कोंच-रात में हुई तेज बारिश हवा के चलते मुहल्ला जय प्रकाश नगर में बिजली के तार टूटने से 2 गायों की दर्दनाक मौत हो गयी।
आपको बता दे कि रात में आवारा बिचरण कर रही थी जैसे ही विजली का तार टूटने से फाल्ट हुआ और तार टूट कर रोड पर गिर गया जिससे 2 गाय चपेट में आ गयी। मुहल्ले बालों ने बिजली विभाग व नगर पालिका को सूचना कर दी ।वही मुहल्लेबालो ने बताया कि पुरानी जीर्ण शीर्ण लाइन होने के चलते टूट गयी है और अगर विभागीय अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नही दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अगर विजली पहले ही इस ओर ध्यान दे देता तो इन योगी सरकार की पूज्यनिय गायो की जान बच सकती थी। मुहल्ले बालो ने जल्द से जल्द जीर्ण शीर्ण तार बदलबाये जाने की मांग की।
