नई दिल्ली 18 जून . लोकसभा अध्यक्ष के लिए चल रहे कयासों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और चौंकाने वाला फैसला लिया है . राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला को नए स्पीकर के लिए चुना गया है ..लोकसभा अध्यक्ष का नाम घोषित किए जाने के साथ ही एक बार फिर से मोदी के फैसले लिए जाने का नजारा देखने को मिला है
आपको बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है । इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। बीजेपी से जीत कर आए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम पर इस दौड़ में तेजी से नाम आगे चल रहा था ।
इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी राधा मोहन सिंह रमापति त्रिपाठी वीरेंद्र कुमार जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे, लेकिन मोदी सरकार ने ओम बिड़ला का नाम फाइनल कर सबको चौंका दिया है।
