नई दिल्ली 19 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में एक देश एक चुनाव पर चर्चा होनी थी । हालांकि विपक्षी दलों के कई नेताओं ने इस बैठक में भाग नहीं लिया।
इस बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेसी समाजवादी पार्टी प्रमुख कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने जाने से पहले ही इनकार कर दिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख मायावती आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पहले ही बैठक में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, के चंद्रशेखर राव और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
