झाँसी- प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

झाँसी। जिले की रिक्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिये चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि बबीना ब्लाक के मथुरापुरा ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति महिला, पलींदा ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति, चिरगांव ब्लाक के रौरा ग्राम प्रधान अनारक्षित, मऊरानीपुर ब्लाक के घाट कोटरा ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव होना हैं। इसके अलावा विकास खंड बबीना के वार्ड नं. 27 मथुरापुरा प्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित है। वहीं बबीना विकास खंड के मथुरापुरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति महिला, इसी ब्लाक के पलींदा ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति, चिरगांव ब्लाक के रौरा ग्राम प्रधान अनारक्षित, मऊरानीपुर ब्लाक के घाट कोटरा ग्राम प्रधान अन्य पिछड़ा वर्ग, बबीना ब्लाक के पृथ्वीपुर नयाखेड़ा सदस्य ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति महिला, बबीना ब्लाक के मथुरापुरा सदस्य ग्राम पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला, बबीना ब्लाक के पलींदा ग्राम पंचायत सदस्य अनुसूचित जनजाति महिला, बामौर ब्लाक के कचीर वार्ड नं. 10 सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य अनुसूचित जाति, गुरसरांय ब्लाक के एवनी वार्ड नं. 1 सदस्य ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति महिला, गुरसरांय ब्लाक के एवनी वार्ड नं. 5 सदस्य ग्राम पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग, गुरसरांय ब्लाक के एवनी वार्ड नं. 6 सदस्य ग्राम पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग, गुरसरांय ब्लाक के एवनी वार्ड नं. 8 सदस्य ग्राम पंचायत अन्य पिछड़ा, एवनी वार्ड नं. 10 सदस्य ग्राम पंचायत महिला, एवनी वार्ड नं. 13 अनारक्षित, वार्ड नं. 14 अनसूचित जाति, वार्ड नं. 15 अनुसूचित जाति, चिरगांव ब्लाक के सिया वार्ड नं. 10 सदस्य ग्राम पंचायत अनारक्षित, सिया वार्ड नं. 13 अनुसूचित जाति, पिपरा वार्ड नं. 15 अनुसूचित जाति महिला, परसा वार्ड नं. 6 सदस्य ग्राम पंचायत अनारक्षित, बड़ागांव ब्लाक के मवईगिर्द वार्ड नं. 4 अनारक्षित, गोरामछिया वार्ड नं. 1 अन्य पिछड़ा वर्ग, तेंदौल वार्ड नं. 2 अनारक्षित, तेंदौल वार्ड नं. 5 अनारक्षित, मऊरानीपुर ब्लाक के मेढ़की वार्ड नं. 3 अनारक्षित, बमौरी वार्ड नं. 6 महिला, धवाकर वार्ड नं. 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पठा वार्ड नं. 4 सदस्य ग्राम पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग शामिल है। इन पदों के लिये नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 जून को प्रात: 10 बजे से, नाम वापसी की तिथि 28 जून को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिह्न आवंटन 28 जून को अपराह्न 3 बजे से, मतदान 6 जुलाई को तथा मतगणना 8 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *