झाँसी-पत्नी निकली बेवफा, तो किया यह अंजाम

झाँसी। बेवफाई से परेशान युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रेमनगर थानान्तर्गत नगरा में रहने वाले मो. अली की शादी गुलनाज के साथ हुई थी। आरोप है कि गुलनाज दो वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर सीपरी बाजार थानान्तर्गत दीनदयाल में जयराम के साथ रहने लगी थी। जिसे मो. अली बर्दास्त नहीं पा रहा था।

आज जब गुलनाज अपने घर दीनदयाल नगर में थी। तभी मो. अली वहां पहुंचा और महिलाने कैंची व उस्तरा से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसियों ने महिला को बचाया और इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी पति का हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पति का कहना है कि वह बेवफाई के कारण अपनी को जान से मारने के लिए आया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *