झाँसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में उधारी मांगने पर एक युवक ने अपने भाई की पत्नी की चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत पर थाने की पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। परेशान होकर पीड़ित झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
मऊरानीपुर थानान्तर्गत गोपालगंज में भगवतचन्द्र आर्य अपने परिवार के रहता है। भगवत चन्द्र का कहना है कि उसके भाई लक्ष्मीकांत को रुपयों की जरुरत थी। जिसके लिए उसने व उसके दूसरे भाई हेमंत ने मिलकर तीन-तीन लाख रुपए नगद इस शर्त पर दिये थे कि उसकी रकम वापस कर दी जायेगी। इसके लिए एवज में दो चेके तीन-तीन लाख भी दी गई।
समय आने पर जब चेक का भुगतान कराने का प्रयास किया तो वह नहीं हुआ। जब रकम वापस मांगी तो देने से इंकार करते हुए धमकाना शुरु कर दिया। परेशान होकर न्यायालय में इसकी शिकायत की।
आरोप है कि 7 जून को उसके भाई हेमंत की पत्नी को रास्ते में लक्ष्मीकांत ने रोक लिया और चप्पलों से पीटा। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
