एलियन जैसा बच्चा बना कौतुहल

पटना 12 नवबंरः बिहार मे एक अजीबो गरीब बच्चे का जन्म होना चर्चा बना हुआ है। किसी दूसरे ग्रह जैसा दिखा रहा यह बच्चा पैदा होने के बाद मर गया।

बिहार के बक्सर जिला के राजपुर प्राथमिक केन्द्र मे  कथराई गांव की रीता देवी अपने पति धीरेन्द्र के साथ इलाज कराने गयी थी।

प्रसव पीड़ा होने के कारण उसे अस्पताल मे  भर्ती कर लिया गया।दोपहर मे  रीता ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया।

इसे देखते ही पूरे अस्पताल मे  सनसनी फेल गयी। नर्स व डाॅक्टर बच्चे की हालत देख सकते में आ गये। बच्चे का सिर किसी दूसरे ग्रह के प्राणी जैसा लग रहा था। कोई उसे भगवान शिव का स्वरूप बता रहा था।

बच्चे का रंग हरा था और उसके शरीर पर कछुए जैसी आकृति बनी हुयी है। उसकी आंख व कान का पूरी तरह विकास नहीं हो पाया।

पीठ पर मांस का लोथड़ा लोगो  को डरा रहा था। बच्चे के परिजन भी दहशत मे  आ गये।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *