मां ! इतनी चाहत है, मेरे सिर पर तेरा हाथ रहे

झांसीः शनै-शनै चुनावी माहौल गर्मा रहा है। महापौर, सभासद प्रत्याशियो  की चहलकदमी ने गलियो को नारेबाजी और वादों की गूंज से गूंजायमान करना शुरू कर दिया है। नगर का कोने-कोने तक पहुंचने की जददोजहद मे  जुटे प्रत्याशियो ने अपने आप को मतदाताओ  की शरण मे  डालते हुये विजयश्री के लिये आशीर्वाद ले रहे हैं।

आज कांग्रेसी प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने वार्ड क्रमांक-22 राजगढ़, हंसारी आदि इलाको  मे  व्यापक जनसंपर्क किया।

प्रदीप के साथ सभासद प्रत्याशी और कांग्रेसियो  की भीड़ ने लोगो  से मुलाकात की। जनसंपर्क मे  कई रोचक लम्हे आते हैं। इन्हे जब कैमरामैन कैद करते हैं, तो यह अनमोल और यादगार बन जाते हैं।

मार्केटसंवाद की टीम विभिन्न प्रत्याशियो  के जनसंपर्क मे  जा रही है। आज प्रदीप जैन के दौरे मे  कुछ रोचक पल नजर आये।

इन्हे  पाठको  से शेयर किया जा रहा है। मतदाताआंे के साथ दो पल सुकुन से बिताने के दौरान प्रदीप जैन आदित्य ने हर वो वादा निभाने का आश्वासन दिया, जिसमे  नगर का विकास छिपा है।

पार्किंग, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्मार्ट सिटी का सपना पूरा करना, आम आदमी को होने वाली परेशानियो  से छुटकारा दिलाना।

व्यापारियो  के लिये बाजार को स्मार्ट बनाने सहित अन्य मुददांे पर प्रदीप जैन आदित्य ने लोगो  से खुलकर बात की।

एक नजारा ऐसा भी देखने को मिला, जिसमे  प्रदीप जैन को एक महिला ने आशीर्वाद देना चाहा, तो प्रदीप महिला के आगे नतमस्तक हो गये। उन्हांेने मां को आश्वस्त किया कि वो हर संभव कोशिश करेगे कि लोगो  की तकलीफे कम हो और उन्हे  बेहतर सुविधा मिल सके।

बरहाल, प्रत्याशियो  की भीड़ मे  प्रदीप का कारवां मंजिल तय करते हुये विजयश्री की तलाश कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *