पटना 18 नवबंरः बिहार मे एक महिला को गांव वालो ने डायन बताकर उसकी जमकर पिटाई की। हैरानी इस बात कीहै कि तांत्रिको के कहने पर महिला की पिटाई किये जाने के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
बताया जाता है कि बिहार के इमामगंज के अनिल प्रसाद की पत्नी देवन्ती देवी पर जादू टोना करने का आरोप लगा।
यह आरोप इसलिये लगा क्यांेकि गांव मे एक पन्द्रह साल के लड़के की मौत हो गयी।
गांव वालो को शक था कि लड़के को तांत्रिक क्रिया के चक्कर मे मार दिया गया।
गांव वालो का शक राजेन्द्र कीपत्नी पर था। इसलिये उसे गांव वालो ने तंत्रिक के जरिये पिटाई की।
इतना ही नहीं देवन्ती को काबू मे करने के लिये झारखंड से चार तांत्रिक बुलाये गये।
आरोप है कि जिस समय गांव वाले महिला की पिटाई कर रहे थे, पुलिस कर्मी वहां खड़े रहे।
बाद मे उसे किसी तरह छुड़ाया। बरहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
