क्यो बोले लोग-वैरी गुड संतोष साहू, जोश और जज्बा दिखाते रहो

झांसीः लगातार पतन की ओर जा रहे उप्र व्यापार मंडल की छवि को थामने और जनहित के कार्यो मे व्यापार मंडल की भूमिका का निर्वाहन करने की मंशा को परवान चढ़ाने के लिये महानगर अध्यक्ष संतोष साहू का जोश और जज्बा इन दिनो लोगो को पंसद आ रहा है।

आपको बता दे कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापार मंडल की नींव व्यापारी हित के लिये रखी थी, लेकिन इसमे शनै-शनै जनहित के कार्य भी जुड़ गये। यह किसी भी संगठन के लिये सुखद अहसास होता है, जो संगठन को जनता से जोड़ने और समस्याओ के निवारण मे पहल करता है।

बीते कुछ दिनो  से नगर मे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान मे उप्र व्यापार मंडल अहम भूमिका नही निभा पाया। अंदरूनी कारण सिर्फ इतने से रहे कि अभियान को संगठन के मुखिया के खास लोगो  का समर्थन नहीं है। इसके विपरीत अपनी छवि को धूमिल होने से बचाने के लिये पर्दे के पीछे से संगठन ने दूसरे मुददो पर पहल करना शुरू कर दी।

बीते रोज नगर निगम के साथ व्यापारी संगठनो  की बैठक हुयी। स्वच्छता को लेकर जनवरी माह मे चलाये जाने वाले अभियान मे व्यापार मंडल की भागीदारी मे संतोष साहू उप्र व्यापार मंडल का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे। कुछ अच्छे सुझाव भी दिये।

महानगर अध्यक्ष संतोष साहू की छवि संगठन के अंदर और बाहर विवादो से परे जरूर है, लेकिन जुझारू नेता की नहीं बन पायी। शायद संगठन ने उन्हे ज्यादा वरीयता नहीं दी होगी?

इसके उलट सार्वजनिक कार्यक्रमो मे शिरकत कर संतोष साहू यह जताने मे पीछे नहीं रहे कि वो हर मुददे पर पहल को हमेशा तैयार है। बरहाल, संतोष के सुझाव और सक्रियता ने यह साबित कर दिया कि लोग कुछ भी कहे, कर्म पथ पर चलने वाला ही प्रशंसा और सम्मान का पात्र होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *