योगी राज मे हज हाउस का कौन सा रंग हो गया?

लखनउ 5 जनवरीः प्रदेश की योगी सरकार ने हज हाउस को भी भगवा रंग मे रंग दिया। इसका विरोध शुरू हो गया है।

योगी सरकार के इस कदम पर राजनीति शुरू हो गई है. विपक्षी नेताओं और उलेमाओं ने इस कदम का धुर-विरोध किया है. उनका कहना है कि सरकार इस मामले में भी मजहबी जज्बात कुरेदने में जुटी है. आपको बता दें कि इससे पहले भी उत्तरप्रदेश में काफी जगह इस प्रकार का प्रयोग हो चुका है

भगवा रंग अब सरकारी महकमें के सिर चढ़कर बोल रहा है. सीएम योगी का पसंदीदा रंग अब सरकारी भवनों पर चढ़ने लगा है, लेकिन आश्चर्य ये है कि अब अधिकारी थाने तक को भगवा रंग से रंगने लगे हैं. राज्य में कहीं पर थाने की बिल्डिंग पर भगवा रंग चढ़ गया है, तो कहीं सब्जी मंडी और गुड़ मंडी को भगवा रंग में रंग दिया गया है. यही नहीं हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव के बाद बीजेपी के कब्जे वाली नगर पालिकाओं का रंग भी भगवा होना शुरू हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *