लखनउ 9 जनवरीः सर्दी का सितम ऐसा है कि इन्सान के हाड़ कांप रहे हैं। अब तो अजब हो गया। भगवान को भी गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। यूपी के बहराइच मे मंदिर मे विराजे भगवान को गर्म कपड़ा मे लपेटा गया है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तराई में मौसम के मिजाज में सुधार नहीं हो पा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। ठिठुरन और गलन के चलते लोग घरो में कैद हैं। जरूरी कार्यों से जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं,
वह भी गर्म कपड़ो में लिपटे दिखते हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए बहराइच के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में स्थित मंदिर में श्रद्धलुओं ने भगवान को भी कम्बल ओढा दिए हैं। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रात १२ बजे के आसपास तापमान ३ डिग्री पर स्थिर रहा। अधिकतम तापमान भी १३ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। चल रही पछुवा हवाओं से लोग कांपने को मजबूर हैं।