झांसीः महापौर रामतीर्थ सिंघल ने आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विशनोई के साथ वृन्दावन लाल पार्क का निरीक्षण किया। पार्क मे लगी डा. वर्मा की मूर्ति को देखा। इस दौरान तय किया गया कि पार्क की दशा बदलने के लिये जल्द प्लान तैयार किया जाएगा।

महापौर रामतीर्थ एवं विशनोई ने बताया कि पार्क मे लोगो को लुभाने के लिये कई प्रकार के मनोरंजक सामग्री लगायी जाएगी।
डा. वर्मा के साहित्य जगत के योगदान और उनके आदर्श अपनाने के लिये युवाओ को प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, रमाकान्त वर्मा आदि मौजूद रहे।
