ओडिशा: रेल हादसे की वजह से 48 ट्रेनें रद्द की गईं
40 ट्रेनों को हादसे की वजह से डायवर्ट किया गया.
बालासोर ट्रेन हादसाः घायलों के इलाज के लिए भुवनेश्वर तक के हॉस्पिटल अलर्ट पर- धर्मेंद्र प्रधान
बालासोर ट्रेन हादसाः मौके पर पहुंचे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
बालासोर ट्रेन हादसाः मृतकों की तादाद 280 पहुंची, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रेल हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, अभी तक 280 लोगों की मौत हो गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. कुछ घायल जिनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बालासोर
