सेंथिल बालाजी से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से मुलाकात की, जो आज ओमंडूरार सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के बाद सेंथिल बालाजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ED द्वारा विरोधी दलों को डराने का काम किया जा रहा है। अगर ED नहीं होती तो महाराष्ट्र की सरकार नहीं बन पाती। आज के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ED का प्रोडक्शन हैं: सांसद संजय राउत, मुंबई

मैं मैडम जयललिता का सम्मान करता हूं, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: अन्नामलाई

मद्रास HC सेंथिल बालाजी की पत्नी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई को तैयार हुआ

पंजाब: पंचकूला क्राइम ब्रांच की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को किया गिरफ्तार

18 जून को जीतनराम मांझी ने बुलाई पार्टी की बैठक, NDA में शामिल होने पर होगा फैसला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट। CBI-ED का नाम बदल देना चाहिए- केजरीवाल। CBI-ED का नाम ‘बीजेपी सेना’ रख देना चाहिए। एक ज़माना था जब जांच एजेंसियों की इज़्ज़त थी

हम प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की देर रात हुई गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह से उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया वह अमानवीय है और ED के काम करने के तरीकों पर गंभीर चिंता पैदा करता है। यह गिरफ्तारी भारत के विपक्ष पर लगातार हो रहे हमले का हिस्सा है और यह हमारे लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर करती है। हम बालाजी और उन सभी विपक्षी नेताओं के साथ एकजुटता से खड़े हैं जो भाजपा के अलोकतांत्रिक टारगेट के शिकार हुए हैं: आम आदमी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *