झांसी-भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद हेतु मन्नी सरदार की दावेदारी मे क्यो है दम?

झांसीः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद की रेस मे वैसे तो कई नाम है, लेकिन सबसे ज्यादा दमदारी मन्नी सरदार की नजर आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह जीते के बेटे मन्नी सरदार पिछले कई सालो की सक्रियता के चलते हर किसी की पसंद बन गये हैं।
आपको बता दे कि इन दिनो झांसी मे भाजपा के युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद के गठन को लेकर तैयारियां चल रही है। पार्टी की ओर से अभी किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है।

इस पद के लिये मन्नी सरदार का नाम सबसे उपर चल रहा है। मन्नी के पिता रणजीत सिंह का सिख समाज मे अच्छा दखल है। वो सर्वमान्य व्यक्ति हैं। जानकार मानते है कि यदि भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद पर मन्नी सरदार को मनोनीत करती है, तो सिख समाज मे इसका अच्छा संदेश जाएगा। आपको बता दे कि रणजीत सिंह बीजेपी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। मन्नी सरदार की माताजी भी सभासद रही।

वर्तमान मे मन्नी सरदार प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर कार्यक्रम संयोजक है। वो संयोजन का काम देख रहे हैं। मन्नी सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं। चाहे वो दधि मटकी समारोह हो या गरीबो की मदद करना। इसके अलावा पार्टी के कार्यक्रम और नीतियो का प्रचार करने मे मन्नी हमेशा आगे रहे हैं। उन्हे युवा जोश के रूप मे देखा जाता है।

हर चुनाव मे मन्नी सरदार की अहम भूमिका रही है। सिख समाज को भाजपा से जोड़े रखने मे उन्हे महारत हासिल है। माना जा रहा है कि मन्नी के मिलनसार स्वभाव के चलते पार्टी उन्हे युवामोर्चा का पद सौंप सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *