Headlines

इटावा: अब 3 जुलाई से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, – रिपोर्ट,*अजय कुमार सिंह कुशवाहा

इटावा। अब 2 जुलाई तक बढ़ाई गई बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों की छुट्टियां।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक की ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 26 जून तक बढ़ाया गया था। अब शिक्षा निदेशक (बेसिक) से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में ग्रीष्मकालीन अवकाश 02 जुलाई तक बढ़ाया गया है। 03 जुलाई से विद्यालय परिषद के निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित किये जायेंगे तथा विद्यालय खोले जाने के पूर्व विद्यालय में पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय की सफाई,बच्चों को शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उक्त के सम्बन्ध में विद्यालय प्रबन्ध समिति निर्णय लेने के लिये अधिकृत होगी।
विद्यालय खुलने से पूर्व समस्त औपचारिकतायें अपने स्तर से पूर्ण करना सुनिश्चित करें,जिससे पठन-पाठन एवं विद्यालय की अन्य गतिविधियां विशेष रूप से मध्यान्ह भोजन,पाठ्य पुस्तकों का समुचित वितरण एवं डी०बी०टी (प्रत्यक्ष लाभ प्रत्याहरण) से सम्बन्धित कार्य व अन्य कार्यों का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से हो सके।

– रिपोर्ट,*अजय कुमार सिंह कुशवाहा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *