गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली। हमारे पास तो ऑर्डर आता है। जब ऑर्डर आ जाएगा तब हम उन्हें(राम रहिम) छोड़ देंगे: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, हरियाणा
महाराष्ट्र | रायगढ़ के इरशालवाड़ी में मलबे से 12 शव निकाले गए और एक बचावकर्ता की भी कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई। अब तक कुल 13 मौतें हुई हैं: पुलिस।
कानपुर देहात- किशोरी का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना मंगलपुर क्षेत्र के गजराजगंज की घटना.
केसीआर सरकार और उनकी पुलिस ने मेरे साथ असामाजिक तत्व जैसा व्यवहार किया है। भाजपा की ओर से आज जंग शुरु हो गई है। अब हम कदम-कदम पर इस सरकार के खिलाफ लड़े हैं। तेलंगाना में भ्रष्टाचार राज, पुलिस राज, परिवारवाद खत्म होनी चाहिए। हम गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं है, हम जनता के लिए जान देने को भी तैयार हैं: बटसिंगाराम में डबल बेडरूम घरों का दौरा करने के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, हैदराबाद
