दिल्ली। यासीन मलिक की पेशी से सुप्रीम कोर्ट नाराज
हमने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया- सुप्रीम कोर्ट।।सॉलिसिटर जनरल ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखी चिट्ठी
प्रतिबंध के बावजूद कोर्ट लाना सुरक्षा में चूक- जनरल।तिहाड़ डीजी ने मामले में जांच के लिए टीम गठित की
तीन-चार दिन में मामले की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।आतंकी फंडिंग मामले में दोषी है अलगाववादी नेता यासीन। यासीन मलिक तिहाड़ जेल में है बंद
प्रतापगढ़- जनपद में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक मकान में घुसा, हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत, बाप, बेटी व एक महिला की गई जान, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम करने का किया प्रयास, मौके पर एएसपी और सीओ सीटी फोर्स के साथ पहुंचे, नगर कोतवाली के सराय बहेलिया में हुआ हादसा.
लखनऊ। कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विनय पाठक पर एफआईआर दर्ज कराने वाले डेविड डेनिस को प्रवर्तन निदेशालय ने किया गिरफ्तार।*
डेविड डेनिस के साथ आगरा विश्वविद्यालय के छात्र नेता राहुल पाराशर और टेंपो चालक देवेंद्र सिंह को भी किया गिरफ्तार।
आगरा विश्वविद्यालय में एमबीबीएस और बीएमएस की परीक्षा में कॉपी बदलने के मामले में ईडी ने किया तीनों को गिरफ्तार।
बीती 28 जून को ईडी को आगरा, लखनऊ, कानपुर, कासगंज और फिरोजाबाद की हुई छापेमारी में मिले थे अहम सबूत।
आगरा विश्वविद्यालय में परीक्षा करने वाली संस्था Digitex टेक्नोलॉजी के मालिक है डेविड डेनिस।
