सुरेशजी जोशी (भैय्याजी)RSS सरकार्यवाह पुनर्निर्वाचित

सुरेशजी जोशी (भैय्याजी) आगामी 3 वर्ष (2018-2021) के लिए RSS सरकार्यवाह पुनर्निर्वाचित हुए। यह चुनाव नागपुर  में हुआ।
सरकार्यवाह माननीय सुरेश जी जोशी (भैय्याजी) ने अपने कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की

उत्तर क्षेत्र संघचालक माननीय बजरंग लाल जी गुप्त को सरकार्यवाह के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन करने का आग्रह किया। माननीय बजरंग लाल जी ने मध्य क्षेत्र संघचालक श्री अशोक सोहनी जी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने उपस्थिति प्रतिनिधियों से सरकार्यवाह के लिए नाम आमंत्रित किए।

पश्चिमी क्षेत्र संघचालक श्री जयंतीभाई भडेसिया ने सरकार्यवाह पद के लिए माननीय सुरेश जी जोशी (भैय्याजी) का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का समर्थन पूर्व उत्तर प्रदेश संघचालक श्री वीरेन्द्र पराक्रमादित्य जी ने किया। अन्य नाम का प्रस्ताव न आने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने माननीय सुरेशजी जोशी को आगामी 3 वर्ष (2018-2021) के लिए सरकार्यवाह पुनर्निर्वाचित घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *