शिमला में भूस्खलन से बहुत बड़ा हादसा, समरहिल लैंडस्लाइड में 9 लोगों की मौत

शिमला- शिमला में भूस्खलन से बहुत बड़ा हादसा, समरहिल लैंडस्लाइड में 9 लोगों की मौत, मलबे में 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका, मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी, 9 शव निकाले

लखनऊ- छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में 3 लोग गिरफ्तार, खाने पर बुलाकर छात्रा से की गई छेड़छाड़, दोस्तों ने खाने पर बुलाने के बाद की छेड़छाड़, छेड़छाड़ के दौरान फ्लैट की बालकनी से कूदी छात्रा, नशे में धुत छात्रा फ्लैट की बालकनी से कूदी, मौके पर मौजूद लोगों ने दी पुलिस को सूचना, छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया , तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, सुशांत गोल्फ सिटी के रेवती अपार्टमेंट का मामला.

लखनऊ- दो दिन पूर्व व्यक्ति की हत्या का मामला , ईंट से कूचकर की गई थी बेरहमी से हत्या , साजिश के तहत हत्या कर फेंका गया था शव, व्यक्ति के करीबियों पर पुलिस का शक गहराया, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जुटाई जानकारी, परिजनों के बयानों में पुलिस को मिला विरोधाभास, साजिश के तहत दिया गया वारदात को अंजाम-पुलिस, निगोहां के पुराहिया गांव में अधेड़ की हुई थी हत्या.

लखनऊ – नगराम में पुलिस के रात्रि गश्त की खुली पोल, नगराम में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, पीछे से दीवार में सेंधमारी कर घुसे अज्ञात चोर, घर में रखे लाखों के जेवरात,नगदी लेकर हुए फरार, नगराम थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव का मामला.

मेरठ – बार एसोसिएशन के वकीलों का एक और सेक्सटेप, अपने साथी संग अश्लील वीडियो में महिला वकील, एक नहीं, महिला वकील के 6 वीडियो वायरल हुए, दोस्ती, शारीरिक संबंध फिर वीडियो वायरल का खेल, अश्लील वीडियो कॉल का भी एक क्लिप है वायरल, महिला वकील के फोन में रिकॉर्ड किया गया वीडियो, दो महीने के भीतर दूसरे सेक्सकांड का वीडियो वायरल, सीनियर वकील RC गुप्ता सेक्सकांड में जेल गये है, RC गुप्ता सेक्सकांड में बीजेपी नेता इन दिनों फरार है.

बस्ती- बस्ती के अभिलेखागार से नॉन जेड ए की खतौनी गायब, तहसील रिकॉर्ड रूम से खतौनी से संबंधित खेवट में भी खेल, काश्तकार राधेश्याम की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, तहसील से डीएम कार्यालय तक के अभिलेखागार में हड़कंप, फसली वर्ष 1381-1390 तक की खतौनी दोनों जगह से गायब, रिकार्ड रूम में भी नहीं कोई संबंधित खतौनी की कोई टिप्पणी, खतौनी गायब होने से भू माफियाओं ने किया जमीन पर कब्जा, भू माफिया, राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से हुआ पूरा खेल, एक फसली साल में 5 साल की अपडेट होती है खतौनी में.

नोएडा- रियल स्टेट में निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मेरठ में हाऊसिंग सोसायटी बनाने का दिखाया था प्लान, वरदान लाईस्पेसिस लिमिटेड ने पैसा कराया निवेश, पीढ़ित ने मेरठ में करी जांच तो नहीं मिली प्रोजेक्ट की ज़मीन, पैसे वापस न मिलने पर कंपनी पर दर्ज कराई एफआईआर, कंपनी के डायरेक्टर धीरज जैन समेत 10 पर सेक्टर 24 थाने में FIR दर्ज.

नोएडा- यूट्यूब एक्टर अमित भड़ाना को मिली धमकी, फोन पर जान से मारने की मिली धमकी, कॉलर ने मुखर्जी नगर में चल रही है शूटिंग, अमित भड़ाना को शूटिंग में मारने की दी धमकी, अमित भड़ाना ने धमकी मिलने के बाद दर्ज कराई FIR, सेक्टर 49 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी.

हापुड़- दबंगों को उधार न देना दुकानदार को पड़ा भारी, दबंगों ने दुकानदार के गल्ले से लुटे 5 हजार रुपये, दुकानदार का अपहरण कर कार में ले गए दबंग, अपहरण कर दुकानदार को बेरहमी से पीटा, बेहोश होने पर दुकानदार को सड़क पर फेंका , गम्भीर हालत में दुकानदार अस्पताल में भर्ती, थाना बाबूगढ़ के गांव शाहपुर जट्ट का मामला.

नोएडा- बीच सड़क पर युवती से युवक ने करी छेड़छाड़, विरोध करने पर तेजाब डालने की दी धमकी, युवक ने फोन कर कैफे पर बुलाया था पीड़िता को, न आने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, सेक्टर 113 थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.

लखीमपुर खीरी – दो सगी बहनों के रेप मर्डर का मामला, रेप और मर्डर के मामले में सजा का एलान आज, 4 आरोपियों पर आएगा कोर्ट का आज फैसला, आज एडीजे पॉक्सो कोर्ट करेगा सजा का एलान, निघासन में दो दलित बहनों के साथ हुआ था गैंग रेप, हत्या.

मैनपुरी – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मैनपुरी दौरा , भोगांव में प्रतिमा का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव , रामशरण के ताऊ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, भोगांव विधानसभा अध्यक्ष हैं रामशरण, उसके बाद घिरोर नगला मंगली जाएंगे अखिलेश यादव, 2.30 बजे बीएसएफ जवान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, 3 बजे कार द्वारा सैफई के लिए रवाना होंगे अखिलेश.

वाराणसी- सावन के 6वें सोमवार को भक्तों का लगा ताता, भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे बाबा के दरबार, भोर से ही लंबी कतार लगाकर श्रद्धालु कर रहे दर्शन, श्रद्धालुओं में दर्शन पूजन को लेकर भारी उत्साह, बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे काशी विश्वनाथ, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, भारी संख्या में की गई पुलिस फोर्स की तैनाती, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर.

सम्भल- धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, पीड़ित का आरोप आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, घटना की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस, घायल को लेकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती, थाना हजरत नगर गढी क्षेत्र का मामला.

रायबरेली- क्राइम कंट्रोल में नाकाम खीरो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर, 3 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में एसपी ने किया बदलाव, देवेंद्र सिंह भदौरिया को सौंपी गई खीरो थाने की कमान, अरविंद सिंह को शिवगढ़ थाने की सौंपी गई कमान, क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस.

सहारनपुर – पहाड़ी, मैदानी इलाकों में देर रात से हो रही बारिश, बारिश से शिवालिक पहाड़ियों में हुआ लेंड स्लाइड, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर हुआ लेंड स्लाइड्, शिवालिक पहाड़ियों में लेंड स्लाइड् होने से हाईवे बंद, बंद हाईवे को थानाध्यक्ष ने जेसीबी मशीन से खुलवाया, थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने टीम के साथ मलबे को हटवाया.

एटा- थाना पिलुआ पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली हुआ घायल,शातिर बदमाश रविंदर 25,000 रुपये का है इनामिया,लूट के मामले में पुलिस बदमाश की कर रही थी तलाश,मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को अस्पताल में किया भर्ती,थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरिगपुर के पास हुई मुठभेड़.

रायबरेली- 100 करोड़ की लागत से बनेंगे डॉक्टरों के आवास, आवास बनवाने के लिए वित्त मंत्रालय से मिली हरी झंडी, एम्स निदेशक डॉ अरविंद राजवंशी ने भेजा था प्रस्ताव, वित्त मंत्रालय को आवासों के लिए भेजा था प्रस्ताव, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी समीर शुक्ला ने दी जानकारी.

हापुड़- हापुड़ पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़, 25 हजार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली, डकैती की घटना में बदमाश चल रहा था फरार, बदमाश से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद, गढ़ कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी.

बागपत- सांड ने सभासद के बेटे पर किया हमला, सांड के हमले से सभासद का बेटा घायल, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, लोगों ने आवारा सांड को पकड़ने की मांग की, चांदीनगर क्षेत्र के रटौल कस्बे का मामला.

गोरखपुर – सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, सीएम ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी, गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुआ जनता दरबार.

आगरा – मामूली विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, ईंट,पत्थर और चाकू से किया हमला, परिवार के लोगों में भी हुई मारपीट, दोनों पक्षों से 5 लोग हुए गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा किया बरामद, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की घटना.

आगरा – आतगरा में रिलैक्स होटल के मैनेजर ने किया सुसाइड, होटल के कमरे में पंखे से लटक कर की आत्महत्या, मौके से पुलिस को मिला सुसाइड नोट किया बरामद, सुसाइड नोट में मौत का कारण ब्याज के पैसे बताया, पुलिस सुसाइड नोट की कर रही है जांच, थाना रकाबगंज के रिलैक्स होटल की घटना.

हापुड़ – ई रिक्शा चालक को युवक से हटने के लिये कहना पड़ा भारी, युवक ने साथियों के साथ मिलकर चालक को बेरहमी से पीटा, पिटाई के बाद युवक ने पालतू कुत्ते से चालक को कटवाया, मारपीट, कुत्ते के काटने से चालक घयाल, अस्पताल में भर्ती , पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में भी दी तहरीर, हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला.

पीलीभीत- अनियंत्रित स्कूली वैन गहरे नाले में जा गिरी ,वैन से स्कूली छात्रों को लेने जा रहा था चालक,कड़ी मशक्कत के बाद चालक का किया रेस्क्यू,गहरे पानी में समाई वैन, वैन की तलाश जारी,थाना हजारा इलाके के अशोकनगर रोड का मामला.

बागपत- मोबाइल लूट का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या, हत्या में 2 हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्रिस्तान में 30 जुलाई को पड़ा मिला था युवक का शव, बड़ौत क्षेत्र के कोताना गांव का मामला.

मथुरा – वधू वेडिंग प्लाजा में शटर काटकर चोरों ने की चोरी, लाखों रुपए की नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, मार्केट में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश, कृष्णा नगर चौकी थाना क्षेत्र का मामला.

गोरखपुर – सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, सीएम ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी, गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुआ जनता दरबार.

मेरठ- खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना परीक्षितगढ़ के गांव कैलीरामपुर की घटना.

सम्भल – तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी , हादसे में एक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल, घायलों का प्राथमिक उपचार कराकर भेजा गया घर, असमोली क्षेत्र के रायाबुजुर्ग के पास की घटना.

सम्भल – एसी मिस्त्री से बदमाशों ने की लूटपाट , बाइक,मोबाइल और नगदी छीनकर फरार, मुरादाबाद से घर लौट रहा था एसी मिस्त्री, संभल के असमोली थाना क्षेत्र की घटना.

मेरठ- खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना परीक्षितगढ़ के गांव कैलीरामपुर की घटना.

चमोली – बादल फटने से प्राणमती नदी उफान पर , 3 पुलों के बह जाने से आवाजाही पूरी तरह ठप, मलवा में कई गाड़ियां दबी, सड़के हुई क्षतिग्रस्त, चमोली के विकासखंड थराली इलाके की घटना.

कोटद्वार- भारी बारिश से यमकेश्वर ब्लॉक में हुई तबाही, गांव देवराना और कसाण में हुआ भू धंसाव, भू धंसाव से सड़क व आवासीय मकानों में दरारें आई, बारिश से हो रहे भू धंसाव से 40 परिवार हुए प्रभावित, 32 परिवारों को ग्राम में अन्य घरो में किया गया शिफ्ट.

हरिद्वार- हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, गंगा खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर बह रही, गंगा का जलस्तर सुबह 7 बजे 294.75 मीटर है, गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानियां, हरिद्वार के मैदानी इलाकों में परेशानियां बढ़ेंगी.

कोटद्वार- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगा रहीं फटकार, झंडी चौड़ को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी, सांठगांठ कर डॉक्टर बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं, विधानसभा अध्यक्ष ने सरेआम उनको फटकार लगाई.

देहरादून- वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए शेड्यूल तैयार,सम्मेलन के लिए रोड शो का शेड्यूल तैयार,निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली में होगा पहला रोड शो,4 सितम्बर को दिल्ली में होगा पहला रोड शो,14 और 15 सितंबर को होगी एंबेसडर मीट,9 अक्टूबर को मुंबई, 12 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रोड शा,17 अक्टूबर को बेंगलुरु,26 अक्टूबर को चेन्नई में रोड शा, 3 नवंबर को हैदराबाद में होंगे रोड शो,अमेरिका और दुबई में भी किए जाएंगे रोड शो,सिंगापुर में किए जाएंगे रोड शो, तिथि तय होना बाकी,देहरादून में इन्वेस्टर्स सम्मिट का मुख्य कार्यक्रम होगा,मुख्य कार्यक्रम की तिथि में किया जा सकता है बदलाव.

हरियाणा- नूंह जिले में इंटरनेट सेवाओं को शुरू की गई, नूंह में इंटरनेट सेवाएं लगातार 13 अगस्त तक बंद थी , नूंह में आज से 14 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील, नूंह में 14 और 15 अगस्त को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी, सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी.

दिल्ली- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम का ट्वीट,विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर स्मरण-पीएम मोदी,’उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है’,जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया-पीएम मोदी,यह दिन उन लोगों के कष्ट,संघर्ष की भी याद दिलाता है-पीएम,जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा-पीएम,ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन-पीएम मोदी.

दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट, 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन-अमित शाह, देश का विभाजन इतिहास में एक काला अध्याय है-अमित शाह , इससे उत्पन्न हुई नफरत ने लाखों लोगों की जान ली-शाह, देश के विभाजन में करोड़ों लोगों को विस्थापित किया-शाह, विभाजन में देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी-शाह , कई लोग आज भी इस विभीषिका का दंश झेल रहे हैं-शाह, आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर नमन-शाह, जान गवाने वाले सभी लोगों को नमन करता हूं-अमित शाह , विभाजन के कारण अपनी और अपने परिजनों की जान गंवाई.

दिल्ली- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ट्वीट, 1947 के बटवारे में हमारा राष्ट्र बंट गया था-जेपी नड्डा, काला दिवस जब हमारा राष्ट्र दो टुकड़ों में बंट गया-नड्डा, लाखों लोग बेघर हुए,हिंसा का तांडव चरम पर था-नड्डा, विस्थापन का दंश झेलने को देशवासी विवश थे-जेपी नड्डा, ‘यह दिवस उस अकथनीय विभीषिका को स्मरण करने का दिवस है’, इस क्रूर घटना में जान गंवाने वाले लोगों को नमन-जेपी नड्डा.

दिल्ली- मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने SC में याचिका दाखिल की, ट्रस्ट ने वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग को लेकर SC का रुख किया, याचिका में एक विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग की, वर्तमान में ज्ञानवापी में चल रहे ASI के समान सर्वेक्षण की मांग.

दिल्ली- स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, लाल किले के आस-पास के मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मेट्रो पार्किंग की गई बंद- DMRC, 14 अगस्त से 15 अगस्त तक पार्किंग की सुविधा हुई बंद- DMRC, मेट्रो की सेवाएं सामान्य नियम के अनुसा चलती रहेंगी- DMRC, मेट्रो में आने जाने वाले यात्रियों पर रखी जा रही नजर-DMRC

दिल्ली- आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज संबोधित करेंगी , शाम 7 बजे राष्ट्रपति करेंगी राष्ट्र को संब

लखनऊ- लखनऊ में 15 अगस्त से डेरा डालेंगी बसपा प्रमुख मायावती,यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी,इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को निर्देश जारी,पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश जारी किए गए है,16 अगस्त से आकाश आनंद राजस्थान में पद यात्रा शुरू करेंगे,बसपा प्रमुख मायावती पिछले 5 जुलाई से दिल्ली प्रवास पर हैं ,यूपी में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश दिये थे ,बूथ से लेकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश जारी किए थे ,बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला से रिपोर्ट मंगवाना शुरू कर दिया.

लखनऊ – यूपी में इस बार 5 करोड़ से अधिक फहराए जाएंगे तिरंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से की अपील, गोरखनाथ मंदिर परिसर में झंडा फहरा कर अपील की, हर घर तिरंगा अभियान के तहत यूपी में फहराया जाएगा तिरंगा, प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराने की अपील की है, पीएम ने अमृत महोत्सव में तिरंगा फहराने की अपील की है, इस बार सरकार ने 5 करोड़ झंडे फहराने का रखा है लक्ष्य.

लखनऊ- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले दानिश आज़ाद अंसारी,विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम उनको याद करते हैं-दानिश,जिन्होंने विभाजन के समय जिन्होंने अपनी जान गवायी है-दानिश ,कांग्रेस ने देश के साथ गलत किया था- दानिश आज़ाद अंसारी,15 अगस्त को हर बार मदरसों में तिरंगा फहराया जाएगा-दानिश,हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की गई-दानिश,हर अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में तिरंगा देने का काम करेंगे-दानिश,’कांग्रेस और इन सब ने सिर्फ मुसलमानों को वोट बैंक समझा था’ ,विपक्ष को देश के विकास से मतलब नहीं है- दानिश आज़ाद अंसारी.

लखनऊ- धारदार हथियार से गला रेतकर चौकीदार की हत्या,चौकीदारी करने आए युवक की बेरहमी से हत्या,छत पर सो रहे चौकीदार शिवराम की हत्या की गई,चौकीदार बंद पड़े कॉम्प्लेक्स में कर रहा था चौकीदारी,मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डीसीपी जांच में जुटे,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की गईं,परिजनों ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गौरिया रोड का मामला.

लखनऊ- ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा का बयान,कई बाहर लिफ्ट के अंदर फंसने से दुर्घटनाएं हुईं-एके शर्मा,ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनेगा-एके शर्मा,’अगले सत्र में लिफ्ट एवं एक्सीलेटर अधिनियम लाया जाएगा’,विपक्ष तिरंगा फहराने को लेकर भी बयान देता है-एके शर्मा,भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे – मंत्री एके शर्मा,जन प्रतिनिधि जनसंपर्क अभियान चलाया गया-एके शर्मा.

लखनऊ- सीएम आवास के आसपास लगाई गईं तिरंगा झंडा की दुकाने,तिरंगा खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं ,बड़ी संख्या में लोगों ने लगाई तिरंगा झंडे की दुकानें,स्वतंत्रता दिवस को पूरे धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी,आजादी के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा नजर आएगा.

लखनऊ – ITBP के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अलीगंज ITBP मुख्यालय से निकाली गई यात्रा, जवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर आज़ादी का जश्न मनाया, अलीगंज समेत कई इलाकों में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली, लोगों को देश भक्ति के प्रति जागरूक किया गया.

ग्रेटर नोएडा- खुद को डॉक्टर बता कई शादियां करने वाला ठग अरेस्ट,खुद ही खोल रखा था एक फ़र्ज़ी अस्पताल,फर्जी अस्पतालों से लोन भी देता था ठग,डॉक्टर बन अब तक कर चुका है 4 शादियां,महिला डॉक्टरों को झांसा देकर कर लेता था शादी,पाशर्व मल्टीस्पेशलिटी के नाम से चलाता था अस्पताल,महाराष्ट्र BJP का महामंत्री भी बताता था खुद को,महाराष्ट्र का रहने वाला महाठग पुलिस गिरफ्त में,एंबुलेंस, फर्जी डिग्री,शादियों के सर्टिफिकेट बरामद,दादरी पुलिस ने किया ठग पूर्णव शंकर शिंदे को अरेस्ट.

मुरादाबाद- सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने किया समर्थन,शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के समर्थन में बोले,शाही इमाम ने जो कुछ कहा सही कहा- सांसद,मैं उनकी बात से 101 फीसदी सहमत हूं- सांसद,देश के हालात बहुत खराब हैं- एसटी हसन,ऐसी तबाही कभी नहीं हुई जो नूंह में हुआ- सांसद,हमारे सब्र का इम्तिहान कब तक लेंगे- एसटी हसन,प्रधानमंत्री हमारे मन की बात भी सुने- एसटी हसन.

बस्ती- बंद कमरे में युवक ने पंखे के सहारे लगाई फांसी,फंदे से युवक को लटकता देख घर वाले के उड़े होश,कुछ ही महीने पहले मृतक अंकुर की हुई थी शादी,पति-पत्नी में कहा सुनी को लेकर युवक ने उठाया कदम,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मड़वा नगर की पूरी घटना.

एटा- संदिग्ध परिस्थिति में गोदाम में लगी आग,पुराने टायर के गोदाम में लगी भीषण आग,आग लगने से आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप,आग लगने से हजारों रुपए का हुआ नुकसान,सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू,कोतवाली नगर क्षेत्र के निधौली रोड की घटना.

कानपुर- पत्नी वियोग में युवक ने की आत्महत्या,फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या,बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया,पत्नी के मायके जाने से परेशान था मृतक युवक,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सजेती थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव का मामला.

आगरा- बटेश्वर में पार्किंग ठेकेदार की खुली गुंडई,पार्किग के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट,10 रुपये की प्रिंट पर्ची पर वसूले जा रहे 20 रुपये,गुंडागर्दी के बल पर वसूले जा रहे रुपए,आज बटेश्वर पहुंच रहे है लाखों श्रद्धालु,बाह थाना क्षेत्र के तीर्थ बटेश्वर का मामला.

आगरा- मामूली विवाद में दबंगों ने युवक पर किया हमला,युवक पर ईंट और चाकू से किया जानलेवा हमला,युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती,हमलावरों का तमंचा मौके पर गिरा,पुलिस ने किया जब्त,आगरा थाना एत्माउदौला क्षेत्र की घटना.

अमरोहा- बाढ़ के पानी में डूब कर किसान की मौत,खेत पर चारा लेने गया था मृतक किसान,परिवार वालों की तलाश करने के बाद मिला शव,गंगा किनारे बसे गांवों में तेजी से बढ़ रहा पानी,धनोरा थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव का मामला.

एटा- अज्ञात युवक का खेत में पड़ा मिला शव,युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पुलिस घटना की बारीकी से कर रहे हैं जांच,कोतवाली देहात क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया की घटना.

रायबरेली- कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मारपीट की घटना में तीन लोग हुए घायल, थाने में नहीं हो रही पीड़ित की सुनवाई, परिवार संग न्याय के लिए भटक रहा परिवार, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर का मामला.

बदायूं – संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवती का शव, सुसाइड से पहले युवती ने वीडियो बनाकर किया वायरल, 1 साल पहले युवक विकास के साथ हुई थी इंगेजमेंट, युवक पर लगाया शादी से टालमटोल करने का आरोप, मानसिक दबाव में आकर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई का मामला.

कानपुर – घटिया सामग्री से किया जा रहा RCC सड़क का निर्माण, 2 दिन बाद ही कई जगह उखड़ने लगी आरसीसी सड़क, पुलिया निर्माण में भी पीली ईंट का किया जा रहा प्रयोग, ठेकेदार द्वारा किया जा रहा लाखों रुपयों का घोटाला, जीटी रोड से झालूइयां देवी तक बनाई जा रही सड़क.

जौनपुर- शिक्षक दीपक सिंह ने मंदबुद्धि युवती के साथ किया दुष्कर्म, युवती के आवाज से पहुंचे घरवालों, शिक्षक मौके से हुआ फरार, पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर किया मुकदमा दर्ज, जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भडसरा का मामला.

कानपुर देहात- कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, शव को लटकते देख परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को निकाला बाहर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना रनिया क्षेत्र के गांव करबक का मामला.

हरदोई- संडीला इलाके में लगातार हो रही चोरियों का मामला, एएसपी पूर्वी ने पुलिस अफसरों के साथ की बैठक, चोरी की घटनाओं पर एएसपी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों सहित कर्मचारियों को लगाई फटकार, चोरियों का शीघ्र खुलासा करने के दिए निर्देश.

सहारनपुर- एसएसपी डॉ विपिन ताडा को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड, राष्ट्रपति द्वारा डॉ विपिन ताडा सम्मानित किए जाएंगे, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किए जाएंगे सम्मानित.

देहरादून- SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने संभाला मोर्चा,ग्राउंड जीरो पर राहत एवं बचाव कार्यों का संभाला मोर्चा,बारिश से प्रदेश के कई जिलों में जलभराव, भूस्खलन,लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में स्थिति खराब,SDRF कमांडेंट के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य जारी,अनेक स्थानों पर फंसे हुए लोगों का किया गया रेस्क्यू,लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

देहरादून- सीएम धामी ने शासकीय आवास पर बैठक की , भारी बारिश के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की, इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली, किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली, जनपद पौड़ी में अतिवृष्टि को लेकर ली जानकारी , पौड़ी में अतिवृष्टि से कई लोग हताहत हुए थे, कई लोगों के हताहत होने पर सीएम ने दुख जताया.

देहरादून- आमबाग में फंसे 20 लोगों का किया गया रेस्क्यू, SDRF ने आमबाग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू किया, आमबाग में मलबा आने से जलभराव हुआ था, 20 लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जलभराव के चलते मकानों में कुछ लोग फंसे हुए थे.

देहरादून- गर्भवती महिला के लिये देवदूत बनी SDRF की टीम, मकान में फंसे परिवार का SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, गर्भवती महिला समेत 6 लोग मकान में फंसे हुए थे, गौहरमाफी में जलभराव होने से परिवार फंस गया था , रायवाला थाना क्षेत्र के गौहरमाफी का मामला.

चमोली- बारिश ने मचाई तबाही,मोटर पुल बहे, घरों को नुकसान, सोल क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बढ़ा जलस्तर, बादल फटने से प्राणमती नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा, थराली गांव में काफी ज्यादा नुकसान देखने को मिला.

दिल्ली- हिमाचल प्रदेश की घटना पर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट,हिमाचल के सोलन में बादल फटने की सूचना मिली-प्रियंका,कई लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला-प्रियंका गांधी,शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार मिला-प्रियंका,ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें-प्रियंका गांधी,शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं-प्रियंका.

दिल्ली- पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ट्वीट, पिछले साल आदमी क्लीनिक शुरू किए थे-भगवंत, आंकड़ा एक साल में 583 पर पहुंच गया है-भगवंत, जिसका फायदा लगभग 45 लाख लोग ले चुके हैं-भगवंत, क्लीनिक लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे-भगवंत, ‘महंगा होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित थे’, हमारा ख्वाब सेहतमंद पंजाब- सीएम भगवंत मान.

दिल्ली- अडानी हिंडनबर्ग मामले में रिपोर्ट दाखिल हो सकती है,मामले में सेबी सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर सकती है,सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को मामले में आज तक का समय दिया था,सेबी को जांच पूरी करने के लिए आज तक का समय दिया था,मामले में 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई.

दिल्ली- जनजातीय कार्य मंत्रालय ने कार्यक्रम किया आयोजित,वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम किया आयोजित,सीमावर्ती गांवों के सरपंचों से संवाद,उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश शामिल,सिक्किम और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख शामिल,उत्तराखंड के 8 गांव के सरपंच कार्यक्रम में शामिल.

दिल्ली- कंझावला हिट एंड रन मामले रोहिणी कोर्ट में हुई सुनवाई,मामले में औपचारिक तौर पर आरोप तय करने पर सुनवाई टली,जज की अनुपलब्धता के चलते मामले की सुनवाई टली,रोहिणी कोर्ट में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी.

पंजाब- पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया,स्वास्थ्य क्रांति की तरफ बढ़ता पंजाब- CM मान,पंजाब में 583 आम आदमी क्लीनिक- CM मान,45 लाख लोग फायदा ले चुके हैं- सीएम मान,आज 76 और नए आम आदमी क्लीनिक शुरू- मान,हमारा ख्वाब, सेहतमंद पंजाब – सीएम भगवंत मान.

पंजाब- 76 नए आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत,पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की शुरुआत,स्वास्थ्य क्रांति की तरफ बढ़ता पंजाब- CM मान,हमारा ख्वाब, सेहतमंद पंजाब – CM भगवंत मान,45 लाख लोगों को अबतक मिल चुका है फायदा.

शिमला- शिमला में भूस्खलन से बहुत बड़ा हादसा, समरहिल लैंडस्लाइड में 9 लोगों की मौत, मलबे में 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका, मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी, 9 शव निकाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *