कर्नाटक- PM मोदी बैंगलौर पहुँचे,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया PM का स्वागत-
PM मोदी एथेंस से ISRO के वैज्ञानिकों से मिलने सीधे बंगलौर पहुँचे-
PM ने एयरपोर्ट पर अपने संबोधन में कहा-
जय विज्ञान-जय अनुसंधान !!
मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था क्योंकि मैं विदेश में था,मैंने तय किया कि भारत जाऊंगा तो सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा,सबसे पहले उन वैज्ञानिकों को नमन करुंगा,यह समय उद्बोधन का नहीं है,मेरा मन उन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक है-PM मोदी।
PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा-
ये आज का भारत है,निर्भीक और जुझारू -PM
जो नया सोचता है,नये तरीक़े से सोचता है,जो डार्क ज़ोन में जाकर दुनिया में रोशनी की किरण फैला देता है-PM मोदी
हमारे मून लैंडर ने अंगद की तरह चंद्रमा पर मज़बूती से अपना पैर जमाया हुआ है -PM मोदी
भाषण के दौरान भावुक भी हुये PM
