NEWS BREAK: यूपी में बड़ा फेरबदल, झांसी SSP बने विनोद सिंह और ललितपुर SPओपी सिंह

लखनउ 17 मार्चः प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था मे बदलाव के व्यापक फेरबदल किया है। कई जिलांे के एसएसपी बदले गये हैं।
झांसी जनपद के एसएसपी जे.के शुक्ला तबादला करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। उनके स्थान पर विनोद कुमार सिंह को झांसी जनपद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले विनोद कुमार सिंह एसडीआरएफ लखनऊ पुलिस अधीक्षक रहे।
इसके अलावा झांसी रेलवे के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का तबादला करते हुए ललितपुर जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि ललितपुर पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल को हटाकर पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवायें लखनऊ बनाया है।

इसके अलावा श्रीमती पदमजा चौहान को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उत्तर प्रदेश लखनऊ बाल्य देखभाल को पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड लखनऊ भेजा है। लव कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन, चन्द्र प्रकाश को पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदांयू से उपुलिस उप महानिरीक्षक पीटीएस उन्नाव, प्रीतिन्दर सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पलिस अधीक्षक मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन, वैभव कृष्ण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से गाजियाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एचएन सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से सेना नायक 23 वीं वाहिनी मुरादाबाद बनाया है।
इसी क्रम में डॉ. अजय पाल को पुलिस अधीक्षक शामली से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर, देवरंजन वर्मा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना फैजाबाद से पुलिस अधीक्षक शामली, संतोष कुमार को सेनानायक 30 वीं वाहिनी पीएसी गोंडा से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, शुगन गौतम को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद, अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षी पीटीसएस मेरठ से बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लल्लन सिंह को सेनानायक विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ से गोंडा पुलिस अधीक्षक, उमेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक गोंडा से पुलिस अधीक्षक बिजनौर, प्रभाकर चौधरी को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, स्वप्निल ममगाई को मथुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, राहुल राज पुलिस अधिक्षक अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पुलिस अधीक्षक बलिया, अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक बलिया से सेनानायक विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी, शलभ माािुर को सेना नायक 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक कार्मिक इलाहाबाद बनाया गया है।




राठौर किरीट कुमार हरिभाई को पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवायें लखनऊ से पुलिस अधीक्षक कन्नौज, हरीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक कन्नौज को पुलिस अधीक्षक क्षेत्र अभिसूचना फैजाबाद, नागेश्वर सिंह को पुलिस अधीक्षक एसआईटी लखनऊ से पुलिस अधीक्षक औरैया, संजीव त्यागी पुलिस अधीक्षक औरेया से सेनानायक 9 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, अशोक कुमार त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक सहकारिता प्रकोष्ठ लखनऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, दिलीप कुमार पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बस्ती,संकल्प शर्मा को पुलिस अधीक्षक बस्ती से पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ, जे रविन्दर गौड़ को सेनानायक 9 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद, अनिल कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक बारांबकी से पुलिस अधीक्षक एससीआरबी लखनऊ, वीपी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक ईओ डब्लू लखनऊ से बाराबंकी पुलिस अधीक्षक, रोहन पी कनय पुलिस अधीक्षक अभिसूचना वाराणसी से पुलिस अधीक्षक देवरिया, हेमराजा मीना पुलिस अधीक्षक संत कबीरनगर से गोरखुपर सेना नायक 26 वीं वाहिनी, अशोक कुमार पांडे को फतेहपुर सेनानायक 12 वीं वाहिनी से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, यमुना प्रसाद को कुशीनगर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक अपराध डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, शैलेश कुमार पांडे को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा लखनऊ से पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर, राकेश शंकर को पुलिस अधीक्षक देवरिया को पुलिस अधीक्ष सुरक्षा मुख्यालय, मनोज कुमार झा को सेनानायक 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, प्रताप गोपेन्द्र यादव को चित्रकूट पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद, सुश्री सुजाता सिंह को सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से पुलिस अधीक्षक वोमेन पावर लाइन लखनऊ और शिव शंकर सिंह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठन लखनऊ से पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *