*अपडेट*
*घोसी उपचुनाव में 29वे राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 49 हजार वोटों से आगे निकल गए हैं।* समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है।
*यूपी*
घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में अब समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी से 26 हज़ार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है. मतलब अब उनकी जीत तय है. समाजवादी पार्टी से विधायक चुने जाने के बाद दो महीने पहले दारा सिंह चौहान बीजेपी में चले आए. चुनाव में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने भी प्रचार किया. NDA की तरफ़ से ओम प्रकाश राजभर ने कई तरह के विवादित बयान दिए. बीजेपी ने पूरी ताक़त झोंक दी. यहाँ मुद्दा बाहरी बनाम लोकल हो गया. मायावती ने उम्मीदवार तो नहीं दिया पर NOTA में वोट डालने को कहा. इसके बावजूद समाजवादी पार्टी जीत की ओर है और इस जीत के कई मायने हैं. कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था
