अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)08 सितम्बर 2023/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देषानुसार 09 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय अनूपपुर एवं तहसील कोतमा व राजेन्द्रग्राम की सिविल कोर्ट में नेषनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक शुक्ला ने बताया है कि लोक अदालत के लिये जिला न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील न्यायालय कोतमा व राजेन्द्रग्राम में कुल 12 खण्डपीठों का गठन किया गया है जिनमें राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक अनादरण धारा 138 से संबंधित प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल प्रकरण एवं बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा, सुलह-समझौता के माध्यम से किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि विद्युत, पानी, सम्पत्तिकर आदि के प्रकरणों में शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है, जिसका लाभ लोक अदालत के दिवस पर ही प्रदान किया जाता है।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 सितम्बर को, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे
