झाँसी। आज श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज, पठौरिया ,झाँसी में विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा जी-20 सभा का आयोजन किया। जिसकी थीम एक धरती एक परिवार और एक भविष्य है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा सिंह ने छात्र/छात्राओं से कहा कि इस वर्ष जी-20 समिट की अध्यक्षता भारत कर है। जी-20 समिट की इस बार की थीम वशुधैव कुटुंबकम है इसका मतलब होता है एक धरती एक परिवार और एक भविष्य।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि जी-20 समिट को ग्रुप ऑफ ट्ठेंटी कहा जाता है इस समूह के 19 देश सदस्य है, ग्रुप का 20वां सदस्य यूरोपीय संघ है। जी-20 समिट का आयोजन साल में एक बार होता है। जी-20 ग्रुप में भारत के अलावा फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेटीना, अमेरिका, यूके, तुर्की, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मैक्सिको, जापान, इटली, इंडोनेशिया तथा 20वे सदस्य के तौर व यूरोपीय संघ शामिल है। सभी देशों के राष्ट्रध्यक्ष के रूप में स्कूल के बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य रूप से हर्षिता अवस्थी, राजीव राठौर, अक्षरा दुबे, भूमि मलोटिया , भूमि यादव, छवि लिटौरिया, चंचल श्रीवास, आदि ने प्रमुख रूप से विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय में जी-20 समिट की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हंसिका सिंह कक्षा 7 से प्रथम स्थान, वैष्णवी कक्षा 7 ने द्वितीय स्थान, श्रृद्धा केसरिया कक्षा-7 ने तृतीय स्थान, साक्षी कुशवाहा कक्षा 8 ने चतुर्थ स्थान, अंशिका कक्षा-7 ने पंचम स्थान, किंजल कक्षा 7 से षष्टम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री ज्ञानप्रकाश दुबे, रंजना गौतम , अजय पटैरिया, भोलाशंकर, ज्योति सक्सेना , शिवम हरि, राजकुमार विश्वकर्मा, अंजली पटैरिया, नूरी बानो, शिक्षा सिंह, तनु जाटव, आरती शर्मा, कविता प्रजापति, छाया शुक्ला, शीतल वर्मा, मोहित शर्मा, राजीव कुमार, शाहरूख खान, आनन्द अवस्थी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभा का संचालन प्रिंस बिदुआ ने किया एवं सभी का आभार वंदना कुशवाहा ने व्यक्त किया।
श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज,झाँसी में जी-20 एक धरती एक परिवार और एक भविष्य की सभा आयोजन किया
