अनूपपुर: श्री शनि दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का चंद्र घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)चोरी की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति सम्बन्धी आपराधो की पतासाजी व रोकथाम करने हेतु निर्देशित किए गए थे। इसी अनुक्रम में दिनांक 11.9.23 को सूचना प्राप्त हुई कि सामतपुर गोविंदम होटल के पास स्थित श्री शनि दुर्गा मंदिर में मध्य रात्रि में पीछे का गेट का ताला तोड़कर मंदिर में रखी दान पेटी से चढ़ोतरी की राशि चोरी कर ली गई है। थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।उक्त घटना पर अपराध क्रमांक 428/23 धारा 457 380 आईपीसी पंजीबद्ध करते हुए सूचना तंत्र एवं वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग करते हुए जांच प्रारंभ की गई। मुखबिर सूचना से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक अपचारी बालक उम्र 14 वर्ष को संदेह के आधार पर थाना लाकर पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान आरोपी ने उपरोक्त घटना दिनांक को श्री शनि दुर्गा मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया जिसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी गई रकम को उसके घर में बनी अटारी से बरामद किया गया। अनूपपुर पुलिस के द्वारा कुछ घंटों में ही चोरी की घटना में पतासाजी व माल बरामत करने में सफलता प्राप्त की गई ।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जीतेंद्र सिंह पवार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह एवं एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी कोतवाली उनि संजय खलको, सउनि. नागेश सिंह, आसूचना संकलन आरक्षक प्रकाश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *