सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय जांच एजेंसी ED की फटकार

*दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय जांच एजेंसी ED की फटकार*

SC ने कहा ED अपने कामकाज में ईमानदारी बरते, निष्पक्षता के कड़े मानकों को बनाए रखे और प्रतिशोधी ना बने

SC कहा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में ED का गुप्त आचरण संतोषजनक नहीं है क्योंकि इसमें मनमानी की बू आती है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर ED किसी को गिरफ्तार करती है तो उसे लिखित में गिरफ्तारी के आधार की कॉपी आरोपी को देनी होगी।
SC ने कहा ED को पारदर्शी होना चाहिए, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के प्राचीन मानकों के अनुरूप होना चाहिए और अपने रुख में प्रतिशोधी नहीं होना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने M3M समूह के दो निदेशकों को तत्काल रिहा करने का आदेश देते हुए यह टिप्पणी किया

*उत्तर प्रदेश*

*2011 बैच के यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी IAS हैं और बाँदा की कलेक्टर हैं।*

अभिषेक सिंह के बारे में चर्चा है कि वो जल्द ही अपनी अगली पारी की शुरूआत सियासत में करेंगे। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।
फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे अभिषेक।

*ब्रेकिंग न्यूज*

*इटावा । दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस में साप दिखने से मचा हड़कंप*

मगध एक्सप्रेस के बी वन एसी कोच में सांप देखे जाने के बाद मचा हड़कंप

रात 1 बजे के आसपास रेलयात्री ने सांप को देखा है उसके बाद उसका फोटो विडियो भी मोबाइल कैमरे पर लिया है।

इटावा जंक्शन स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस को रोक कर के चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

वन विभाग और वन्य जीव संस्था स्कोन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

लेकिन सांप को पकड़ने में नहीं मिली कामयाबी

फिलहाल मगध एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए कर दिया गया है रवाना

मगध एक्सप्रेस का कोच हटाने के बाद सांप का निकल जाना होगा संभव

वन्य जीव संस्था के सचिव संजीव चौहान के मुताबिक रेट स्नेक सांप मगध एक्सप्रेस के कोच में घुसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *