वाहनों की सघन जांच तथा जांच कार्यवाही को रजिस्टर में विधिवत दर्ज करने के दिए निर्देश*
अनूपपुर (मध्य प्रदेश का राजेश शिवहरे)10 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 कार्यक्रम की घोषणा के उपरांत जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने निर्वाचन की स्वतंत्रता निष्पक्षता व पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए जिले में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के संबंध में बनाए गए बॉर्डर चेक पोस्ट का अवलोकन किया गया उन्होंने 9 अक्टूबर को देर रात्रि में जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ बॉर्डर मे बनाए गए रामनगर चेक पोस्ट का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिए भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, एसडीएम कोतमा अजीत तिर्की, तहसीलदार ईश्वर प्रधान सहित प्रशासन एवं पुलिस का अमला उपस्थित था
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने 10 अक्टूबर को अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के शहडोल जिले के बॉर्डर एरिया अमलाई में बनाए गए दो चेक पोस्ट का जायजा लिया भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा उपस्थित थे
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने चेक पोस्ट में मौजूद अमले से वाहन जांच के संबंध में जानकारी ली तथा जांच वाहनों की जानकारी रजिस्टर में विधिवत दर्ज करने के निर्देश दिए।
