झांसी । बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य निर्माण का समर्थन नहीं करने पर बुंदेलखंड के सात सांसदों की सांसदी का पिण्ड दान कर पिण्डो का विसर्जन पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा गोद ली गयी गन्दगी से बजबजाती बदबू मारती हुई पहूज नदी के धोवी घाट पर किया।
इस दौरान बुंदेलखंड के समर्थन में नारे लगाते हुए कहा जिन प्रतिनिधियों पर जनता ने विश्वास किया उस जनता का विश्वास तोड़ा है। अपनी जन्मभूमि का इन सांसदों का कर्ज था उस जन्मभूमि से बुंदेलखंड प्रथक राज्य निर्माण की मांग नहीं करके गद्दारी की, ऐसे लोगों को सांसद जैसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, इसलिए तर्पण कर जीवन मैं सांसद जैसे पद पर बुंदेलखंड पृथक राज्य पर मौन साधने बाले कभी आसीन ना हो सकें जिससे अब कभी बुन्देलखण्ड की जनता छली ना जा सके।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह एवं उमा भारती द्वारा तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य निर्माण का झूठा वादा व गृह मंत्री अमित
