Headlines

आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक किया गया है

आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक किया गया है जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर स्वाती भदोरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बुंदेली संस्कृति एवं लोक कलाओं को बढ़ावा देने हेतु महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में सहभागिता हेतु छात्राओं को प्रेरित किया तथा उन्हें अपनी मूल संस्कृति (बुंदेली संस्कृति) को संरक्षित करने एवं आगे बढ़ाने के प्रयास हेतु प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ केश गुप्ता जी ने बुंदेली लोक कलाओं ,तीज त्योहार झाकी चित्रकलाओं आदि की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और छात्रों को बुंदेली संस्कृति से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी ।उक्त आयोजन में बुंदेली लोक कलाओं जैसे गोवर्धन, दोज, उरैन, सुआटा, झिझिया, समस्त बुंदेली तीज त्यौहार की उत्कृष्ट झांकी, कलश सज्जा, रंगोली ,मेहंदी ,गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त आयोजन के सफल संयोजन में कार्यक्रम प्रभारी डॉ अपर्णा डॉ कल्पना निरंजन, रेनू ,किरण ,सौम्या दीपमाला ,समिता, अंजलि, अलका ,कंचन ,ओसीन, वर्षा ,रितु, सपना ,कविता, प्रियंका, नरेंद्र ,दीपक ,अरविंद ,सोनू जैन श्री अजय ,दिवाकर, प्रशांत ,दिनेश, एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। आभार डॉक्टर अपर्णा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *