*बड़ी ख़बर-*
राजा भैया और भानवी सिंह तलाक़ मामले में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने राजा भैया से ₹ 10 लाख महीने के हिसाब से गुज़ारा भत्ता की माँग की है,मज़े की बात ये है कि रानी ने कोर्ट से गूची, बरबरी, फेरागामो जैसे ब्रैंड की चीज़ें ख़रीदने के लिए 10 लाख रुपये प्रति माहकी मांग की है। रानी ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपनी कमाई से ऐसी महंगी चीज़ें नहीं ख़रीद सकती जैसी राजा के पास हैं, इसलिए मुझे भी ‘उनके जैसे जीवन यापन लिए ये रुपये चाहिए।’
*दिल्ली। शराब नीति मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया की ज़मानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा*
सिसोदिया ने CBI और ED केस में ज़मानत की मांग किया है
सिसोदिया ने दिल्ली HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
दिल्ली HC ने सिसोदिया को CBI और ED केस में ज़मानत देने से इनकार किया था
*गाजीपुर: मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर मामले में बहस पूरी।।मामले में अब 26 अक्टूबर को आएगा फैसला। MP-MLA कोर्ट सुनाएगी फैसला। ADGC क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने दी जानकारी।
दिल्ली। आप नेता राघव चड्ढा के टाइप 7 सरकारी बंगले के आवंटन को रद्द करने को चुनौती देने का मामला*
दिल्ली HC से आप सांसद राघव चड्ढा को बड़ी राहत मिली
दिल्ली HC ने निचली अदालत के सरकारी बंगला खाली करने के फैसले पर रोक लगाई। निचली अदालत ने राज्यसभा सचिवालय के फैसले को सही माना था
लखनऊ
सोने लाल की पुण्यतिथि पर अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन
पल्लवी पटेल और राजमाता कृष्णा पटेल रही मौजूद
उनकी हत्या की जाँच सीबीआई से कराने की मांग की
कुछ लोग नहीं चाहते उनकी हत्या की CBI जांच हो-पल्लवी
आज अपना दल कमेरावादी ने किया प्रदर्शन
CBI जांच होने से कई लोगों के नाम सामने आ जाएंगे
पल्लवी पटेल ने अनुप्रिया पटेल पर बोला हमला
डॉक्टर सोने लाल पटेल के नाम पर मलाई काट रहे-पल्लवी
डॉक्टर सोने लाल पटेल का परिवार मलाई काट रहा-पल्लवी
एक बार भी हत्या की जांच की मांग नहीं की गई-पल्लवी
हत्या की जांच के लिए भारत सरकार को पत्र नहीं लिखा
सोने लाल पटेल की हत्या की जांच CBI से कराई जाए-पल्लवी
राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाए’
*D-NEWS Reporter*
