अमेठी- नाबालिग बच्चों ने अपने ही दोस्त की कर दी हत्या।मामूली बात को लेकर ही दोस्त की कर दी हत्या। साथ में घूमने गए नाबालिग साथियों ने उठाया कदम।दोस्त को मारकर जंगल में झाड़ियों के बीच में फेंका।खोजबीन के बाद जंगल में खून से लथपथ मिला शव।जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का मामला।
किशोर दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ दुर्गापूजा देखने गया था। सुबह किशोर के दोनों दोस्त घर आ गए पर वह नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव बरामद होने के बाद परिजनों ने दोस्तों पर किशोर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पूरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का है। यहां रहने वाले 14 वर्षीय किशोर मेराज को गांव निवासी उसके दोस्त गुलाम हुसैन और 18 वर्षीय आशिक अली दुर्गापूजा दिखाने घर से लेकर गए थे। दूसरे दिन सुबह दोनों दोस्त तो घर लौट आए पर मेराज नहीं लोटा। मेराज के परिजन दोनो के घर पहुंचे और पूछताछ करने लगे लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मेराज के पिता ने पुलिस से शिकायत की और आज परिजनों को सूचना मिली कि घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल मे मेराज का गर्दन कटा शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।
