विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया

*कानपुर. कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी को लगभग दो माह बाद महाराजगंज जेल से गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया।*

*कोर्ट जाते वक्त इरफान ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और बोले कि मेरे साथ फैसला नहीं इंसाफ होगा।*

*आगजनी से संबंधित मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इसी बीच रिजवान की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी।*

*जो अभी लंबित है। फैसला आने तक बचाव पक्ष सुनवाई टालने की कोशिश में लगा था।*

*लेकिन पिछले दिनों कोर्ट ने सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म करके अभियोजन को बहस शुरू करने के निर्देश दे दिए थे।*

*इसके बाद एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में बहस शुरू कर दी थी। दो दिन चली बहस में नौ गवाहों के बयान पढ़कर सुनाए जा चुके हैं।*

*अभियोजन की बहस अपने अंतिम दौर में है।*

*मामले में रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मोहम्मद शरीफ व इसराइल आटे वाला भी आरोपी हैं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *