झाँसी। आज श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज, पठौरिया ,झाँसी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनाई गई। प्रारम्भ में स्कूल अध्यक्षा श्रीमती विजय लक्ष्मी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की फोटो पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा सिंह ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरदार पटेल ने आजाद भारत में 600 से अधिक रियासतों को हिन्दुस्तान में विलय करा कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के कोषाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने बल्लभ भाई झावेर पटेल, सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे। सरदार पटेल स्वतन्त्रता सेनानी तथा आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री थे। स्वतन्त्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, जिसके कारण इन्हें भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानप्रकाश दुबे, भोलेशंकर, शशिप्रभा शिवहरे, अंजली पटैरिया, सोनम सारस्वत, नूरी बानो, आरती शर्मा, निशा रावत, ज्योति सक्सेना, तनु जाटव, कविता प्रजापति, शीतल वर्मा, शुभांगी वर्मा, रंजना गौतम, मोहित शर्मा, आयुषी, कु0वर्षा, अजय पटैरिया, जितेन्द्र यादव, राजीव कुमार, सुबोध प्रजापति, राजकुमार विश्वकर्मा, अखिलेश, शिवम हरि, अंकित पटेल, आनन्द अवस्थी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभा का संचालन व आभार प्रिन्स बिदुआ ने व्यक्त किया।
श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज,झाँसी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनाई गई
