Headlines

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सांप के जहर मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए

*उत्तर प्रदेश*

यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सांप के जहर मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस ने उन्हें दोबारा बुलाया है: डीसीपी नोएडा हरीश चंदर

*नोएडा- एल्विश यादव को दोबारा नोटिस दिया गया,दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने के लिए नोटिस,कल थाना सेक्टर-20 पहुंचे थे एलविश यादव,गिरफ्तार हुए आरोपियों की डिमांड होगी मंजूर,एल्विश को आमने-सामने बैठकर हो सकती है पूछताछ.*

औरैया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का जनाजा निकल गया। विधूना में सीएचसी परिसर में एक युवक को बहन का शव पीठ पर बांधकर बाइक से घर ले जाना पड़ा। लेकिन किसी ने एंबुलेंस या शव घर ले जाने के लिए किसी साधन का इंतजाम नहीं कराया।

*उत्तर प्रदेश। ये डायल 112 की लड़कियां हैं। रात भर ठण्ड में प्रदर्शन कर रहीं थीं। दिन में 9 घंटे काम करती हैं। जरूरतमंदों की शिकायतें सुनती हैं। उनकी मदद करती हैं।*

इनको महीने का 12 हजार रुपए मिलता है। मांग है कि इसे बढ़ाकर 18 हजार कर दिया जाए। लेकिन अब सरकार ने इनकी मांग पूरी करने की बजाय इनके ख़िलाफ़ ही मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *