दिव्यांगों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के घर जाकर मतदान दलों ने कराया मतदान, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)8 नवंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांगों तथा 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को उनके ही घर में डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। उनके घर जाकर मतदान दलों द्वारा मतदान करने की कार्यवाही आज से प्रारंभ की गई है। जो 9 नवम्बर को भी जारी रहेगी। शेष बचे लोगों का 10 नवम्बर को उनके घर जाकर मतदान कराया जाएगा। मतदान के प्रथम दिन जिले के विधानसभा क्षेत्र 86-कोतमा के लिए 17, 87-अनूपपुर के लिए 22, 88-पुष्पराजगढ़ के लिए 29 मतदान दल दिव्यांगों और बुजुर्गों के मतदान हेतु गठित किए गए थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी मानव संसाधन तन्मय वशिष्‍ठ शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी पी पटेल सहित रिटर्निंग ऑफीसर/सेक्टर अधिकारी एकलव्य आवासीय उ.मा.वि. अनूपपुर में मतदान दलों के सामग्री वितरण के दौरान उपस्थित रहे। मतदान के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रूट बनाकर अलग-अलग दल तैनात किए गए हैं। बुजुर्गों तथा दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर उनके मतदान कराए गए। मतदान के समय मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान दल में मतदान अधिकारियों के अलावा माइक्रो आबजर्वर, सुरक्षा अधिकारी व वीडियोग्राफर को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *